महाराष्ट्र : उद्धव सरकार का सहयोग करने के लिए कांग्रेस ने COVID-19 कार्यबल का किया गठन

Summary :

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के नेतृत्व में कोविड-19 कार्यबल का गठन किया ताकि कोरोना वायरस से निपटने में राज्य सरकार का सहयोग किया जा सके। कार्य बल में विभिन्न उप समितियां शामिल हैं जो महामारी के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करेंगी।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan) के नेतृत्व में कोरोना वायरस (covid-19) कार्यबल का गठन किया ताकि इस वायरस से लड़ने में राज्य सरकार (यानी उद्धव सरकार) का सहयोग किया जा सके। कार्य बल में विभिन्न उप समितियां शामिल हैं जो महामारी के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करेंगी।
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख बालासाहेब थोराट (Balasaheb Thorat)ने कहा कि कार्यबल पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक पृथ्वीराज चव्हाण के नेतृत्व में काम करेगा और उसमें 18 अन्य सदस्य होंगे। पूर्व सांसद भालचंद्र मुंगेकर इसके समन्वयक होंगे। 

कोरोना संकट : ओडिशा सरकार ने 30 अप्रैल तक बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि, केंद्र से किया ये अनुरोध

राज्यसभा के सदस्य राजीव सातव, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़, एमपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष बसवराज पाटिल आदि इस कार्यबल में अन्य सदस्य होंगे। कार्यबल के सचिव कांग्रेस की रिसर्च शाखा के राष्ट्रीय समन्वयक अमोल देशमुख होंगे।

Desk Team