अब गर्मियों ने अपनी दस्तक दे दी है। गर्मियों के दिनों में परिवार की सेहत और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप अपनी रेसिपी में दही और छाछ का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग कर सकती हैं। क्योंकि दही या छाछ स्वाद मैं तो लाजवाब होती ही है साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। तो आइए जानते हैं गर्मियों के दिनों में दही या छाछ भोजन में शामिल करने के कुछ अद्भुत फायदों के बारे में…

1.दही प्रोटीन एवं कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दही खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है।

2.गर्मियों के दिनों में सुबह नाश्ते के समय दही जरूर शामिल करें। यदि आप नाश्ते में परांठे बना रही हैं तो रायते में अखरोट,गाजर, खीरा,टमाटर मिक्स कर सकती हैं। इसी के साथ रॉक सॉल्ट और काली मिर्च मिलाकर और दही का स्वाद दोगुना कर सकती हैं।

3.छाछ बना रही है तो इसमें पुदीना,धनिया और कड़ी पत्ता पीसकर अच्छी तरह से मिक्स करें,साथ ही इसमें काला नमक मिक्स करें जो स्वाद को बड़ा देगा।

4.शारीरिक सक्रियता कम होने की वजह से गर्मियों के दिनों में दही का सेवन करना चाहिए। यह शरीर में ऊर्जा देने के साथ-साथ आपका वजन भी कंट्रोल करता है। इसके अलावा इससे पाचन भी ठीक रहता है क्योंकि बॉडी में ज्यादातर परेशानियां पेट की खराबी की वजह से होती है।

5.गर्मियों के दिनों में बच्चों को दही की स्मूदी बनाकर दें या फिर उनके लिए दही में फल मिलाकर शेक तैयार करें। अगर आप यह बड़ों को सर्व कर रही हैं तो इसमें शहद या गुड़ मिला ले। इस तरह भी दही का सेवन करना सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है।


Download Android App
Download iOS App



