कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र के ठाणे में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की बृहस्पतिवार रात को कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें दो दिन तक अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। इस घटना के सामने आने के बाद भाजपा एवं मनसे ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की है।
लॉकडाउन को लेकर सोनिया ने कहा- सारी शक्तियां PMO तक सीमित, केंद्र के पास नहीं है रणनीति
परिजनों ने दावा किया कि शास्त्री नगर निवासी बुजुर्ग के दो दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी लेकिन उन्हें किसी भी कोविड अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को संक्रमित को पंचपकड़ी अस्पताल ले जाया गया लेकिन गहन चिकित्सा कक्ष में जगह नहीं होने की वजह से भर्ती नहीं किया गया।
ठाणे नगर निगम में भाजपा के नेता और पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने वाले नारायण पवार ने शुक्रवार को कहा कि वह इस घटना से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अवगत कराएंगे। वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के ठाणे जिलाध्यक्ष अविनाश जाधव एवं नगर अध्यक्ष रविंद्र मोरे ने शनिवार को ठाणे नगर निगम मुख्यालय के समक्ष भूख हड़ताल करने की घोषणा की है।


Download Android App
Download iOS App



