शिवसेना के वरिष्ठ नेता और मुंबई के पूर्व महापौर विश्वनाथ महादेश्वर का मंगलवार को कुछ दिनों तक अस्वस्थ रहने के बाद निधन हो गया। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई के पूर्व मेयर 63 साल के थे और उन्हें मंगलवार को कार्डियक अरेस्ट आया था। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए राजे संभाजी विद्यालय, सांताक्रुज ईस्ट में रखा जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद अंतिम संस्कार की यात्रा टीचर्स कॉलोनी बांद्रा श्मशान घाट के लिए रवाना होगी।
संजय राउत ने शोक किया व्यक्त
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मंगलवार को अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा, “एक महान शिक्षक, एक महान शिक्षक, शिक्षकों के सवालों के जानकार नगरसेवक और मुंबई के महापौर। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि!” मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, “मुंबई के पूर्व मेयर विश्वनाथ महादेश्वर जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। इस कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।” विश्वनाथ महाडेश्वर 2017 से 2019 तक मुंबई के मेयर रहे और स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रहे।
अत्यंत कडवट आणि निष्ठावंत शिवसैनिक.उत्तम शिक्षक. शिक्षकांच्या प्रश्नाची जाण असलेला अभ्यासू नगरसेवक.मुंबईचे महापौरपद त्यांनी भूषविले. माझी त्यांना विनम्र श्रद्धांजली! https://t.co/wa9P2Y2yXk— Sanjay Raut (@rautsanjay61) May 9, 2023


Download Android App
Download iOS App



