मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार को एक निजी यात्री बस के पुल से गिर जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह जिले के ऊन थाना क्षेत्र के दसंगा क्षेत्र के पास डोंगरगांव पुल पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

हादसे के दौरान 25 लोग घायल
खरगोन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह ने कहा, “खरगोन में एक बस के पुल से गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए। बचाव अभियान जारी है।” राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. मामले पर और जानकारी की प्रतीक्षा है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने खरगोन जिले के डोंगरगांव और दंसगा के बीच हुई बस दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया एवं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) May 9, 2023


Download Android App
Download iOS App



