महाराष्ट्र के बुलढाणा में पुलिस ने उच्च माध्यमिक परीक्षा गणित का प्रश्नपत्र लीक हो जाने एवं उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ जाने के बाद मामला दर्ज किया।
एक अधिकारी ने बताया कि 11 बजे परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र लीक हो गया। उनके अनुसार जिले में 31000 विद्यार्थी यह परीक्षा देने वाले थे।
उन्होंने बताया कि स्थानीय शिक्षा विभाग के एक अधिकारी की शिकायत पर सिंधखेदराजा थाने में मामला दर्ज किया गया है और इसमें संलिप्त व्यक्तियों को पकड़ने के लिए जांच की जा रही है।
महाराष्ट्र एचएससी: बुलढाणा में गणित का प्रश्नपत्र लीक, पुलिस मामला दर्ज
Summary :
महाराष्ट्र के बुलढाणा में पुलिस ने उच्च माध्यमिक परीक्षा गणित का प्रश्नपत्र लीक हो जाने एवं उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ जाने के बाद मामला दर्ज किया।


Download Android App
Download iOS App



