बड़े भाई एवं छोटे भाई की सरकार 33 वर्षों से, फिर भी बिहार मजदूरों की मंडी बनकर रह गई है -आरसीपी सिंह - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

बड़े भाई एवं छोटे भाई की सरकार 33 वर्षों से, फिर भी बिहार मजदूरों की मंडी बनकर रह गई है -आरसीपी सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ हो रही घटना की कड़ी निंदा की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आज नालंदा में पत्रकारों से कहा कि तमिलनाडु सरकार उन अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई करें।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ हो रही घटना की कड़ी निंदा की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आज नालंदा में पत्रकारों से कहा कि तमिलनाडु  सरकार उन अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से  बिहार के   डीजीपी और गृह सचिव को तमिलनाडु भेजकर घटना की पूर्ण जानकारी लेने एवं उचित कारवाई करने की बात कही। उन्होंने लालू यादव एवं नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में दोनों बड़े भाई एवं छोटे भाई की सरकार 33 वर्षों से है, इसके बावजूद बिहार मजदूरों की मंडी बनकर रह गई है। यहां कोई भी उद्योग धंधे एवं कारखाने नहीं लगाए गए हैं। यहां के मजदूर बिहार के बाहर जाकर मजदूरी करते हैं।  
पूर्व मंत्री  रामचंद्र प्रसाद सिंह  ने आज शुक्रवार को अपने ‘बदलो बिहार अभियान के तहत “बातचीत” कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी शुरुआत मुस्तफापुर  से की। कार्यक्रम मुस्तफापुर से शुरू होकर ङीहा, आस्ता, नरारी, बारामा थरथरी, बड़ी छिरियारी, शेखपुरा, बोसाडीह, पमारा, कचहरिया, सैदवहरी, श्री नगर होते हुए चैनपुर पर समाप्त हुआ।
कार्यक्रम के  आरसीपी सिंह ने लोगों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने बिहार की राजनीति में बदलाव, बिहार के विकास, बिहार की अर्थव्यवस्था और बिहार की शिक्षा व्यवस्था जैसे विभिन्न विषयों पर भी मीडिया से बात की। उन्होंने बिहार में महिला सशक्तीकरण, अपराध और शराबबंदी जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट सुधार की आवश्यकता पर भी ध्यान दिया।
“बदलो बिहार अभियान” रोड शो का उद्देश्य बिहार के लोगों में विकास और प्रगति के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है।  श्री  सिंह इस अभियान के माध्यम से बिहार के लोगों तक पहुंचना चाहते हैं और उनकी समस्याओं और चिंताओं को समझना चाहते हैं। अभियान का उद्देश्य बिहार के लोगों में एकता की भावना पैदा करना और उन्हें अपने राज्य की बेहतरी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करना भी है।
श्री  सिंह का ‘बदलो बिहार अभियान रोड शो एक बहुत जरूरी पहल है, जो बिहार में सकारात्मक बदलाव लाएगा। इस रोड शो के साथ, वह बिहार के लोगों की चिंताओं को दूर करके और उनके कल्याण की दिशा में काम करके उनके लिए एक बेहतर भविष्य बनाने की उम्मीद करते हैं। 
इस अभियान से बिहार के लोगों को अपने और अपने राज्य के बेहतर और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करने की उम्मीद है।”
इस कार्यक्रम में डॉ. विपिन कुमार यादव,  कपिल प्रसाद ( पूर्व जिला पार्षद), मुकेश मानस (सामाजिक कार्यकर्ता ), प्रवीण चंद्रवंशी, अनिल पटेल, विनोद कुमार (पूर्व मुखिया), माणिक चंद्र कुशवाहा, सनी पटेल, मुन्ना जी, चुन्नू पांडेय, उमेश कुमार, सत्येंद्र सिंह, अजय यादव, उमेश प्रसाद, रंजीत मुखिया, प्रमोद सिंह, राजदेव प्रसाद, नरेंद्र प्रसाद, चंद्रमणि प्रसाद, संजू जी, धर्मनाथ जी, शिवशंकर प्रसाद, संजीव कुमार, विनोद सिंह, उदय सिंह, सुदामा पांडेय, संजय कुमार, अमर कुमार सिन्हा, प्रिंस पटेल इत्यादि ने बढ़चढ़ कर भागीदारी दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।