चायवालों के आज के समय में कुछ ज्यादा ही चर्चे देखने के लिए मिल रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई चायवाले की वीडियो वायरल होती रहती है। अब ऐसे में एक और चायवाले की वीडियो एक बार फिर वायरल हो रही है, जिसे देख लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि ये वर्ल्ड कप वाली चाय है या फिर अलादीन के चिराग वाली चाय।
ठेले पर अनोखे तरीके की चाय
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @mfood16_ नाम के अकाउंट से दो वीडियो शेयर किए गये, जिसे देख लोग काफी हैरत में पड़ गए। शेयर किये गए वीडियो में सड़क किनारे खड़े एक ठेले पर चाय बेचने वाले बुजुर्ग दुकानदार को देखा जा सकता हैं। उनके गजब के टी शॉप ऑन व्हील्स पर पीतल की नल लगी सुराही में एक पाइप में कोयले की आग धधक रही है और उसके चारों ओर चाय भरी हुई है। दुकान पर चाय के साथ बन, बिस्किट, मट्ठी वगैरह के कनस्तर भी रखे हुए हैं। पास ही टीन के डिब्बे में कोयला भी रखा हुआ है।
View this post on Instagram
ये वीडियो @mfood16_ ने शेयर किया है।
रिश्तेदार ने सिखाया था ये सेटअप
वीडियो में रिक्वेस्ट करने पर बुजुर्ग दुकानदार बर्तन के अंदर बीच में बने पाइप में कोयला डालते हुए दिखते हैं। वह बहुत प्यार और अपनेपन से चाय बनाने और सर्व करने की पूरी प्रक्रिया को भी बताते हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले घर से जलता हुआ कोयला लाकर इसमें डालते हैं और फिर बीच-बीच में कोयला डालते रहते हैं। उन्होंने बताया कि बहुत पहले उनके एक रिश्तेदार यह अनोखा सेटअप लेकर आए थे। हालांकि, अब वह गुजर चुके हैं।
View this post on Instagram
ये वीडियो @mfood16_ ने शेयर किया है।
यूजर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अमेजिंग वर्ल्ड कप वाली चाय इन मैनपुरी’। वहीं दूसरी वीडियो के साथ लिखा, ‘मैनपुरी की सबसे स्पेशल वर्ल्ड कप वाली चाय’। वहीं, इंटरनेट पर आने के बाद से बुजुर्ग का ये स्टाइल लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग तरह-तरह के कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये स्वाद में कितनी टेस्टी लग रही है’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘कश्मीर में ये सिस्टम बहुत पहले आ गया है’। वहीं, कई यूजर्स ने पूछा कि ये अलादिन का चिराग।


Download Android App
Download iOS App



