Maharashtra Scorpio Bus Accident: महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। चामोरशी रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बता दें कि शादी से लौट रहे लोगों की स्कॉर्पियो और सामने से आ रही कार के बीच भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में 6 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में करीब 16 लोग बैठे थे और वे रामपुर से भदभिड़ी मोकासा की तरफ जा रहे थे। गड़चिरोली-चामोर्शी सड़क पर, तलोधी (मोकासा) गांव के पास, एक खतरनाक मोड़ पर सामने से आ रही एक बस की टक्कर एक कार से हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।
Maharashtra Scorpio Bus Accident: कैसे हुआ ये हादसा?
बता दें कि यह हादसा इतनी भयानक थी की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल तक पहुंचाया। सभी घायलों को गढ़चिरोली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रास्ते में ही 2 लोगों की जान जा चुकी है। अस्पताल में भर्ती कुछ लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
SUV Bus Collision: पुलिस का बयान
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर ही कई लोग मर गए, जबकि कुछ लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतकों के घर में शोक का महौल है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। लगातार कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जबकि यह देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है। ऐसे रोड पर गाड़ी चलाते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट






















