देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आम लोगों के साथ बड़ी-बड़ी हस्तियां और नेता भी इस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। महाराष्ट्र में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुधीर मुंगंतीवार रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।
मुंगंतीवार ने ट्वीट किया कि शनिवार शाम को आई रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद वह क्वारंटाइन में हैं। उन्होंने बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से कोविड-19 की जांच कराने का अनुरोध किया। बल्लारपुर से 58 वर्षीय विधायक पिछली देवेंद्र फडणवीस सरकार में वित्त और वन मंत्री थे।
आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में कल से स्कूल खोलने की दी अनुमति, ऑनलाइन पढ़ाई का भी दिया विकल्प
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 21,907 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11,88,015 पर पहुंच गई। इसी अवधि में कोविड-19 के 425 मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस के कारण राज्य में अब तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 32,216 हो गई।


Download Android App
Download iOS App



