Maharastra News : वाहन की टक्कर से परिवार के चार सदस्यों की मौत, चालक गिरफ्तार

Summary :

महाराष्ट्र के नागपुर में एक वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में दो भाई शामिल हैं।

महाराष्ट्र के नागपुर में एक वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में दो भाई शामिल हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी।हादसा शुक्रवार रात करीब नौ बजे नागपुर शहर के सक्करदरा इलाके में हुआ।एक अधिकारी ने बताया कि चार पहिया वाहन चालक गणेश अधव को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सक्करदरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अधव अपना वाहन बहुत तेज गति से चला रहा था। जब वह फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो वाहन ने विपरीत दिशा से आ रही तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।’’उन्होंने कहा, ‘‘इस टक्कर की वजह से एक मोटरसाइकिल पर जा रहे एक परिवार के चार सदस्य फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’
Maharashtra: महाराष्ट्र के अमरावती में सड़क हादसे में एक परिवार के पांच  सदस्यों की मौत | LatestLY हिन्दी
उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान विनोद खापेकर (45), उनकी मां लक्ष्मीबाई (65) और उनके दो बेटों (पांच और ग्यारह साल) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि घटना में दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए जिनका इलाज किया जा रहा है।

Desk Team