उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पुलिस ने शनिवार को कबरई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद, (सीएचसी) के चिकित्सा अधीक्षक समेत पांच लोगों के विरुद्ध सांप्रदायिक भावनायें भड़काने और आस्था पर चोट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस उपाधीक्षक आरपी राय ने बताया कि कबरई सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक डा गौरव सिंह के निर्देशन में कराए गए निर्माण कार्य पर आपत्ति व्यक्त करते हुए पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि चिकित्सा, अधीक्षक व उनके सहयोगी डा महेश सिंह द्वारा अस्पताल में सीढ़यों के निर्माण में जान बूझकर हिंदू देवी देवताओं के चित्रों वाले टाइल्स लगवाए गए है। जिससे इन सीढ़यों में गुजरने पर लोगों द्वारा उन्हें पैरों तले कुचला जा रहा है।
शिकायत में कहा गया है कि इस कृत्य से बहुसंख्यक वर्ग की भावनाओं को गहरी चोट पहुंची है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने कस्बे में सांप्रदायिक सौहार्द्र एवं शांति को ध्यान में रखते हुए इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राय ने बताया कि हिंदूवादी संगठनों विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से इस मामले में कड़ विरोध दर्ज कराया गया था। परिणामस्वरूप इसे अतिसंवेदनशील प्रकरण मानते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा गौरव सिंह एवं चिकित्सक डा महेश सिंह व तीन अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। हिंदूवादी संगठनों ने इस मामले में दोनों चिकित्सकों को जेल भेजेने की मांग करते हुए आंदोलन की धमकी भी दी है।


Download Android App
Download iOS App



