देवरिया : भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिंसा का सहारा लेकर लोकतंत्र को ध्वस्त करता चाहती हैं। श्री मिश्रा ने गुरूवार को यहां पत्रकारों से कहा कि जबसे पश्चिम बंगाल में भाजपा का प्रभाव बढ़ा है, तबसे वहां कोई न कोई हिंसात्मक घटना हो रही हैं। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि सुश्री बनर्जी भाजपा के बढ़ते प्रभाव से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सुश्री बनर्जी हताशा में भाजपा नेताओं की चुनाव सभाओं में बाधा डाल रही है। परसों जिस तरह से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो को रोका गया और हिंसा हुई, यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। चुनाव आयोग को हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
चुनाव आयोग अपनी स्वतंत्रता खो चुका है, नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा हो : सुरजेवाला
श्री मिश्र ने कहा कि श्री शाह पर हुए हमले के बाद केन्द्रीय सुरक्षा बलों ने आगे बढ़कर उनकी सुरक्षा की थी। यदि सीआरपीएफ ने कमान नहीं संभाली होती तो घटना कुछ और हो सकती थी। उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस और वहां का प्रशासन ममता दीदी से डरता है। उन्होंने कहा कि देश की जनता चाहती है कि श्री मोदी एकबार फिर देश के प्रधानमंत्री बने। उत्तर प्रदेश में हुये सपा बसपा गठबंधन पर कटाक्ष करते हुये उन्होंने कहा कि यह गठबंधन प्रदेश में बुरी तरह से हार रहा है।


Download Android App
Download iOS App



