गुंडों में जब तक भय नहीं, तब तक नहीं होगा भयमुक्त वातावरण : योगी

Summary :

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से जब सरकार बनेगी तो पूरे देश और प्रदेश में अच्छा माहौल बनेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कहा कि गुंडों के भीतर जब तक भय नहीं होगा, तब तक प्रदेश में भयमुक्त वातावरण नहीं बनेगा। योगी ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, ”हमारी सरकार आई तो हमने साफ कहा कि हमारी सरकार में अपराधियों और गुंडों के लिए कोई जगह नहीं है। इनके लिए दो ही जगहें हैं ..पहला जेल और दूसरा राम नाम सत्य की यात्रा।”

Yogi Adityanath

उन्होंने कहा, ”गुंडों के अंदर जब तक भय नहीं होगा, तब तक प्रदेश में भयमुक्त वातावरण नहीं होगा।” योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से जब सरकार बनेगी तो पूरे देश और प्रदेश में अच्छा माहौल बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश सुरक्षित होना चाहिए। देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को भी नहीं देनी चाहिए।

पश्चिम बंगाल हिंसा पर मायावती ने किया ममता का समर्थन, PM पर साधा निशाना

Desk Team