Man Arrested for Killing YouTuber Wife : तेलंगाना के जगित्याल जिले से एक बेहद दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां 20 साल के की एक यूट्यूबर वैष्णवी की कथित तौर पर उसके पति ने हत्या कर दी। बताया यह भी जा रहा है कि वैष्णवी 4 महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Man Arrested for Killing YouTuber Wife: क्या कहा पुलिस ने

पुलिस के अनुसार, घटना माधापुर गांव की है, जहां वैष्णवी अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार को वह अपने घर में गंभीर हालत में खून से लथपथ पाई गई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
कोरुतला के इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि पीड़िता के पिता एस.आर. दुर्गाप्रसाद की शिकायत के आधार पर आरोपी चित्तारी हरिप्रसाद को हिरासत में लिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले गला दबाया और फिर चाकू से हमला कर हत्या की।
क्या थी वजह
जानकारी के अनुसार, कोरुटला के अय्यप्पा गुट्टा इलाके के रहने वाले चित्तरी हरिबाबू और मादापुर गांव की वैष्णवी ने करीब एक साल पहले लव मैरेज की थी. हरिबाबू ने वैष्णवी के बालिग होने का इंतजार करके शादी की थी. दोनों बेहद खुशहाल जीवन जी रहे थे और अपनी जिंदगी को सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ साझा करते थे.
इसी सिलसिले में 7 महीने पहले दोनों ने ‘वैष्णु अम्मा ‘ नाम से एक यूट्यूब चैनल शुरू किया था. यह चैनल बहुत कम समय में काफी लोकप्रिय हो गया और 48 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स जुड़ गए. उनके होम टूर वीडियो और वैष्णवी की प्रेग्नेंसी से जुड़े शॉर्ट वीडियो को लाखों व्यूज मिले थे, लेकिन शनिवार (14 मार्च, 2026) की रात दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ.
इसी दौरान आपे से बाहर हुए हरिबाबू ने चाकू उठाया और चार महीने की गर्भवती पत्नी पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए, जिससे वैष्णवी की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद हरिबाबू फरार हो गया.
10 महीने पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, वैष्णवी की शादी करीब 10 महीने पहले ही हुई थी। पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसे पति के अलावा सास और देवर द्वारा भी दहेज के लिए परेशान किया जाता था। पुलिस अब इस पूरे मामले में सभी आरोपों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें – थलपति विजय का सोलो गेम! तमिलनाडु चुनाव में बिना गठबंधन उतरी TVK, क्या बनेगी गेमचेंजर?


Download Android App
Download iOS App




