मराठा आरक्षण आंदोलन ने फिर एक बार गति पकड़ ली है। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में इस आंदोलन चलते सड़को को जाम तक कर दिया गया। आंदोलन कर रहे लोगो का दावा है ये शांति पूर्ण प्रदर्शन है। सबूत के तौर पर वो आंदोनल की वीडियो रिकॉर्डिंग करने का भी आह्वान कर रहे है। शिवबा संगठन के प्रमुख मनोज जारांगे-पाटिल ने शनिवार को जालना, छत्रपति संभाजीनगर, सोलापुर और राज्य के अन्य हिस्सों में सड़क जाम कर मराठा आरक्षण के लिए चल रहे आंदोलन को तेज कर दिया।
- बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों को कोई असुविधा न हो
- वीडियो रिकॉर्डिंग करने का आह्वान
- सुबह से ही पुलिस तैनात
राज्य सरकार के खिलाफ लगाए नारे
जारंगे-पाटिल के आह्वान पर, बड़ी संख्या में मराठा मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे सहित प्रमुख सड़कों पर बैठ गए और सुबह 10.30 से यातायात अवरुद्ध कर दिया। यह सुनिश्चित करते हुए कि एचएससी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों को कोई असुविधा न हो, कार्यकर्ताओं ने बैनर, पोस्टर ले रखे थे और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए और पूर्ण मराठा आरक्षण की मांग की।
पुलिस तैनात की गई
जारांगे-पाटिल ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने, हिंसा से दूर रहने और सबूत के तौर पर सड़क जाम आंदोलन की वीडियो रिकॉर्डिंग करने का आह्वान किया। जिन स्थानों पर रास्ता-रोको आंदोलन चल रहा है, वहां सुबह से ही पुलिस तैनात की गई है।


Download Android App
Download iOS App





