शिवसेना नेता संजय राउत को आज एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया है।अदालत ने सोमवार को राउत को ईडी की हिरासत में भेजा था, जिसकी अवधि आज समाप्त हो रही है।
केंद्रीय एजेंसी ने उपनगर गोरेगांव में पात्रा ‘चॉल’ के पुनर्विकास में कथित वित्तीय अनियमितताओं और उनकी पत्नी तथा कथित साथियों के संपत्ति से जुड़े वित्तीय लेनदेन के संबंध में राउत को रविवार मध्यरात्रि को गिरफ्तार किया था।

ईडी ने राउत को सोमवार को धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) अदालत के न्यायाधीश एम जी देशपांडे के समक्ष पेश किया था और उनकी आठ दिन की हिरासत मांगी थी लेकिन अदालत ने शिवसेना नेता को चार अगस्त तक की हिरासत में भेजा था।


Download Android App
Download iOS App



