1 भारत लगातार रच रहा इतिहास सौरव घोषाल और तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, 6ठें दिन भारत ने जीते 5 पदक
कॉमनवेल्थ गेम्स के 6ठें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन लाजवाब रहा। सौरव घोषाल और तेजस्विन शंकर ने अपने-अपने खेलों में मेडल जीतते हुए इतिहास रचा, वहीं वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत और गुरदीप ने मेडल की संख्या बढ़ाई। इनके अलावा जुडोका तूलिका भी सिल्वर मेडल पर कब्जा करने में कामयाब रही।
2 15 अगस्त को लेकर देशभर में अलर्ट जारी, IB ने 10 पन्नों की रिपोर्ट में चेताया !
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IB ने 15 अगस्त को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। खबर है कि इस दौरान IB ने 10 पन्नों की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें उदयपुर और अमरावती हत्याकांड का भी जिक्र किया गया है। साथ ही आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा को लेकर सतर्क रहने की बात कही है।
3 पार्थ चटर्जी के बाद परेश अधिकारी की ममता बनर्जी ने की छुट्टी, घोटालेबाज मंत्री को किया बाहर
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने पार्थ चटर्जी के बाद राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे परेश अधिकारी को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। खास बात है कि शिक्षक भर्ती घोटाले में अधिकारी का नाम भी आता रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री बनर्जी ने राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ से जिम्मेदारी छीन ली थी। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है।
4 यूपी से दिल्ली तक राज्यों में बारिश के एस्सार, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के विभिन्न राज्यों में इन दिनों बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रहीं हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी इन दिनों बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली में आज, 4 अगस्त को भी मध्यम बारिश की संभावना है। अगर तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है।
5 चीन और ताइवान के बीच तनाव के दौरान चीन बॉर्डर के पास भारत और अमेरिका की सेनाएं करेंगी युद्धाभ्यास
चीनी सीमा (LAC) पर तनाव के बीच भारत और अमेरिकी की सेनाएं अक्टूबर में उत्तराखंड के औली में सैन्याभ्यास करेंगी। भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच मिलिट्री एक्सरसाइज का 18वां संस्करण है. यह युद्धाभ्यास एक साल अमेरिका और एक साल भारत में होता है। बीते साल युद्धाभ्यास अमेरिका के अलास्का में किया गया था. इसीलिए इस साल भारत में होने जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



