मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति ने बेंगलुरू में डेरा हुए उन 13 विधायकों को नोटिस जारी किया है, जिन्होंने उन्हें इस्तीफा भेजा है।
राज्य की कमल नाथ सरकार पर संकट बना हुआ है, क्योंकि एक तरफ जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा का दामन थाम लिया है तो दूसरी ओर उनके समर्थक 19 विधायकों ने बेंगलुरू में डेरा डाल रखा है। इन विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को सदन की सदस्यता से इस्तीफा भेज दिया है।
विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति ने संवाददाताओं को बताया कि 13 विधायकों को नोटिस जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।
बताया गया है कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी व महेंद्र सिंह सिसौदिया के अलावा अन्य सात यानी कुल 13 विधायकों को नोटिस जारी किया गया है। इन्हें जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



