मध्य प्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले दल-बदल का खेल जारी है और कई नेता एक दल से इस्तीफा देकर दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा देकर भाजपा को बड़ा झटका दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नारायण त्रिपाठी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए पार्टी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को पत्र लिखा। वहीं, विधानसभा की सदस्यता त्यागने का पत्र विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को लिखा।
बता दें कि त्रिपाठी ने पिछले दिनों विंध्य प्रदेश की मांग करते हुए विंध्य जनता पार्टी का गठन किया था और ऐलान किया था कि उनकी पार्टी उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी, मगर अब उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। मगर, यह ऐलान नहीं किया है कि आगे उनका क्या कदम होगा। संभावना इस बात की जताई जा रही है कि त्रिपाठी आने वाले दिनों में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



