MP में PDS दुकानों पर किफायती कीमत पर 50 लाख मास्क उपलब्ध कराएगी शिवराज सरकार

Summary :

अधिकारी ने बताया कि यह मास्क सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत आने वाले सभी राशन की दुकानों पर उपलब्ध कराया जाएगा और मास्क बनाने से महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव के शिवराज सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वाली दुकानों पर सूती कपड़े से बने हुए 50 लाख मास्क लोगों के लिए उपलब्ध कारएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि राज्य के शहरी क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए इस मास्क को सरकार खरीदेगी। अधिकारी ने बताया कि यह मास्क सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत आने वाले सभी राशन की दुकानों पर उपलब्ध कराया जाएगा और मास्क बनाने से महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। 

कोरोना संकट: देशभर में लॉकडाउन में दी गई छूट, हाईवे पर टोल वसूली शुरू

उन्होंने कहा कि पहले चरण में सरकार 50 लाख मास्क खरीदेगी जो न केवल किफायती होंगे बल्कि साफ करने के बाद इन मास्कों का इस्तेमाल दोबारा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की जो महिलाएं इस कार्य में शामिल होना चाहती हैं उन्हें पंजीकरण करना होगा और 1,000 मास्क बनाने का जिम्मा लेना होगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में 1407 लोग कोरोना संक्रमित है, वहीं अब तक 70 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17265 हो गयी है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 543 तक पहुंच गया है।

Desk Team