राजस्थान में घातक बीमारी के 17 नए मामले आये सामने, संक्रमितों की संख्या 1495 हुई

Summary :

राजस्थान में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी दिनों दिन विकराल होती जा रही है। राजस्थान में सोमवार को घातक बीमारी 17 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद कुल संख्या 1495 पहुंच गयी हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी दिनों दिन विकराल होती जा रही है। राजस्थान में सोमवार को घातक बीमारी 17 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद कुल संख्या 1495 पहुंच गयी हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य की राजधानी जयपुर में आठ, कोटा में दो, झुंझुनू में दो, जोधपुर में दो तथा नागौर, बांसवाडा, एवं अजमेर में एक-एक नये कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये है।

US में कोरोना से 1997 नए मरीजों की मौत, ट्रम्प ने किया 10 देशों के मुकाबले अधिक जांच का दावा

इस बीच जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती नागौर निवासी एक 62 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। इस महिला को गत 18 अप्रेल को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया था जिसकी कल ही पॉजिटिव रिपोर्ट आयी थी तथा देर रात्रि उसकी मौत हो गयी। विभाग के अनुसार अब तक 51 हजार 614,43 हजार 537 नेगेटिव और 6582 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकि हैं। सूत्रों के प्रदेष में अब तक इस वेष्विक महामारी से 24 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Desk Team