भोपाल में इस समय कुत्तों का आतंक काफी ज्यादा बढ़ गया है। बता दें इसकी वजह से दो मासूम बच्चों की जान चली गई है। वहां के लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। लोग अब इन कुत्तों को पकड़वाने के लिए शिकायतें कर रहे हैं। हफ्ते भर में ही 667 लोगों ने भोपाल महापौर महिला हेल्पलाइन पर कुत्तों को पकड़ने की शिकायत की है।
- भोपाल में कुत्तों की वजह से परेशान हुए लोग
- हफ्ते भर में 667 लोगों ने की शिकायत
- कुत्तों की वजह से दो मासूमों की गई जान
कुत्तों के हमले से लोगों में पैदा हुई दशहत
आपको बता दें बीते कुछ दिनों से बढ़ रहे कुत्तों के हमले से लोग दहशत में आ गए हैं। अब लोग इन कुत्तों को पकड़वाना चाहते हैं।नतीजतन नगर निगम के कॉल सेंटर पर प्रतिदिन औसत 100 से 150 लोगों शिकायत कर रहे हैं। 16 से 23 जनवरी तक एक हफ्ते में ही कुत्तों के हमले की 667 शिकायतें कॉल सेंटर में दर्ज हुई हैं। यह सिर्फ निगम कॉल सेंटर में दर्ज होने वाली शिकायत है, जबकि सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य कॉल सेंटरों का डाटा इसमें शामिल नहीं किया गया है।
मंगलवार को ही 100 से अधिक लोगों ने कॉल सेंटर पर शिकायत की
दरअसल, भोपाल में कुत्तों ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली है। इसमें एक सात महीने के मासूम को तो कुत्ते खींचकर ले गए थे। जिसके बाद बच्चा मृत अवस्था में पाया गया था। इसी तरह बीते दिनों कुत्ते ने एक पांच वर्षीय मासूम को घायल किया। दो दिन पहले ही इलाज के दौरान इस मासूम ने भी दम तोड़ दिया है। हफ्ते भर से प्रतिदिन नगर निगम महापौर महिला हेल्पलाइन पर 100 से 150 लोग कुत्तों के काटने की शिकायत कर इन्हें पकड़ने की गुहार लगा रहे हैं। मंगलवार को ही 100 से अधिक लोगों ने कॉल सेंटर पर शिकायत की।


Download Android App
Download iOS App




