मुंबई : BJP नेता मोहित कंबोज ने की मस्जिद से अवैध लाउडस्पीकर हटाने की मांग

Summary :

मोहित कम्बोज ने कहा, “लाउडस्पीकर से अजान की घोषणा नहीं की जानी चाहिए क्योंकि इससे दूसरों को असुविधा होती है।”

मुंबई में बीजेपी नेता मोहित कम्बोज ने ‘अजान’ बंद करने की मांग की है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि वह ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ मुंबई पुलिस आयुक्त की पहल को ध्यान में रखते हुए शहर भर में लाउडस्पीकर के माध्यम से ‘अजान’ करने के लिए इस्लामी आह्वान पर ‘रोक लगाने’ की मांग करते है।
बीजेपी नेता मोहित कम्बोज ने कहा,‘‘लाउडस्पीकर से अजान की घोषणा नहीं की जानी चाहिए क्योंकि इससे दूसरों को असुविधा होती है।’’ उन्होंने कहा,‘‘मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे से सभी मस्जिद से अवैध लाउडस्पीकर हटाने का अनुरोध करता हूँ। अजान होनी चाहिए लेकिन लाउडस्पीकर पर नहीं।’’
 


उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘कई उच्च न्यायालयों ने लाउडस्पीकर से अजान रोकने का आदेश दिया है! पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने ध्वनि प्रदूषण (एसआईसी) के खिलाफ यह पहल शुरू की है।’’ 

Desk Team