अंधेरी-बोरीवली के बीच चलती ट्रेन में मर्डर; दरवाजे को लेकर लड़ाई; युवक के पेट में चाकू घोंपकर आरोपी फरार

Summary :

Mumbai Local Train Murder : लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में बारिश के दौरान दरवाजा खुला रखने को लेकर हुई मामूली बहस इस कदर बढ़ी कि एक को-पेसेंजर ने 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात की है, जब मुंबई में मॉनसून ने दस्तक दी थी। पुलिस ने फरार हमलावर को पकड़ने के लिए सर्च ओपरेशन चलाया है। Mumbai Local Train Stabbing : अंधेरी और बोरीवली के बीच हुई वारदात PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित मयंक लोहार पर पश्चिमी उपनगर के अंधेरी और बोरीवली रेलवे स्टेशनों के बीच जानलेवा हमला हुआ। रेलवे अधिकारियों…

Mumbai Local Train Murder : लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में बारिश के दौरान दरवाजा खुला रखने को लेकर हुई मामूली बहस इस कदर बढ़ी कि एक को-पेसेंजर ने 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात की है, जब मुंबई में मॉनसून ने दस्तक दी थी। पुलिस ने फरार हमलावर को पकड़ने के लिए सर्च ओपरेशन चलाया है।

Mumbai Local Train Stabbing : अंधेरी और बोरीवली के बीच हुई वारदात

Mumbai Local Train Murder
SOURCE : SOCIAL MEDIA

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित मयंक लोहार पर पश्चिमी उपनगर के अंधेरी और बोरीवली रेलवे स्टेशनों के बीच जानलेवा हमला हुआ। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन रात 10:42 बजे जब अंधेरी स्टेशन पहुंची, तो मयंक और एक अन्य यात्री के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद की वजह यह थी कि एक यात्री बारिश के कारण डिब्बे का दरवाजा बंद करना चाहता था, जबकि दूसरा इसे खुला रखने की जिद पर अड़ा था। इसी बहस के दौरान आरोपी ने अचानक पास रखा धारदार हथियार निकाला और मयंक के पेट में घोंप दिया।

पेट में गंभीर चोट लगने के कारण मयंक वहीं गिर पड़ा, जबकि आरोपी ट्रेन के बोरीवली स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले ही धीमी रफ्तार का फायदा उठाकर ट्रैक पर कूदकर भाग निकला। सूचना मिलते ही सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान मौके पर पहुंचे और मयंक को तुरंत पास के अस्पताल ले गए, जहां से उसे नगर निगम के अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Borivali Railway Station Murder : सीसीटीवी फुटेज बरामद

Mumbai Local Train Murder
SOURCE : SOCIAL MEDIA

वेस्टर्न रेलवे प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल के फर्स्ट क्लास कोच में यह वारदात हुई। ट्रेन रात 11:04 बजे बोरीवली स्टेशन पर रुकी और महज तीन मिनट के भीतर जीआरपी और आरपीएफ के जवान स्ट्रेचर, पोर्टर्स और मेडिकल स्टाफ के साथ कोच में दाखिल हो गए।

जख्मी युवक को रात 11:22 बजे बोरीवली स्टेशन के इमरजेंसी मेडिकल रूम (EMR) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच की। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर रेलवे अधिकारियों ने रात 11:42 बजे एम्बुलेंस का इंतजाम कर जीआरपी और आरपीएफ की निगरानी में उसे कांदिवली के शताब्दी अस्पताल भेजा।

रेलवे ने स्टेशन और ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज व अन्य सबूत जुटाकर जांच एजेंसियों के हवाले कर दिए हैं। रात करीब 1 बजे एडिशनल डिविजनल रेलवे मैनेजर (मुंबई सेंट्रल) और सीनियर डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर समेत आला अधिकारियों ने बोरीवली स्टेशन का दौरा कर हालात का जायजा लिया। फिलहाल जीआरपी मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।