मुंबई : मंदिर में शॉट सर्किट के कारण आग लगने से दो लोगों की मौत, एक घायल

Summary :

मंदिर में शॉट सर्किट की वजह से तड़के करीब सवा चार बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर, दमकल की कुछ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सुबह चार बजकर 40 मिनट तक आग को बुझा दिया गया।

मुंबई के कांदिवली में रविवार सुबह एक मंदिर में अचानक आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना कांदिवली (पश्चिम) के बंदर पखाडी रोड स्थित साईबाबा मंदिर में हुई। 
दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा, “मंदिर में शॉट सर्किट की वजह से तड़के करीब सवा चार बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर, दमकल की कुछ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सुबह चार बजकर 40 मिनट तक आग को बुझा दिया गया। यह मामूली (स्तर) की आग थी।” 

सामना में बोले संजय राउत-सोवियत की तरह भारत के भी हो जाएंगे टुकड़े

उन्होंने कहा, “आग से तीन व्यक्ति झुलस गए। उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है लेकिन उसकी हालत नाजुक है।”

Desk Team