पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर कल मतदान होना है। इसके मद्देनजर नंदीग्राम में केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां तैनात की जाएंगी। नंदीग्राम विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी के शुभेंदू अधिकारी चुनाव मैदान में हैं। अधिकारी, बनर्जी के पूर्व सहयोगी रह चुके हैं जो विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे।
इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 355 मतदान केंद्र हैं और उनमें से 75 प्रतिशत में वेबकास्टिंग की सुविधा होगी। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया चुनाव आयोग ने नंदीग्राम में एक अप्रैल को मतदान वाले दिन 22 कर्मियों वाले त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) को तैनात करने का फैसला किया है।
बंगाल: भाजपा उम्मीदवार अशोक डिंडा पर चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात लोगों ने किया हमला
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने अधिकारियों की एक टीम भी गठित की है जो मतदान के दिन नंदीग्राम में कार्यवाही की निगरानी करेगी। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि नंदीग्राम में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नंदीग्राम में हम केंद्रीय बलों की 22 कंपनियों को तैनात करेंगे। उनके साथ ही क्यूआरटी के 22 कर्मी होंगे जो किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार होंगे।’’
केंद्रीय बलों की एक कंपनी में 100 कर्मी होते हैं। अधिकारी ने कहा कि कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की एक विशेष टीम नंदीग्राम में स्थिति की निगरानी करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘वे वहां के सभी मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग पर नजर रखेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



