राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार को ‘‘दोपहिया स्कूटर’’ करार देते हुए कहा कि शिवसेना के बागियों को पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से माफी मांगनी चाहिए।
राकांपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता महेश तपासे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को अलग-अलग दिशाओं में खींचने वाला ‘‘तीन-पहिया ऑटो-रिक्शा’’ बताया था, जबकि शिवसेना के बागी शिंदे के नेतृत्व वाली नयी सरकार खुद एक दोपहिया वाहन की तरह दिखती है।
शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तपासे ने कहा, ‘‘नयी सरकार एक दोपहिया स्कूटर की तरह है जिसका हैंडल पीछे बैठने वाले के पास है।’’ उन्होंने कहा कि शिवसेना के बागी विधायकों को ‘मातोश्री’ (उपनगरीय बांद्रा में ठाकरे परिवार का निजी निवास) जाना चाहिए और बगावत का झंडा उठाने के लिए माफी मांगनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



