राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारी बृहस्पतिवार शाम मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे को ठाणे स्थित रेती बुंदर क्रीक लेकर पहुंचे जहां कारोबारी मनसुख हिरन का शव मिला था।
एनआईए को अदालत से आज वाजे की हिरासत तीन अप्रैल तक के लिए और मिल गई।
उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक सामग्री युक्त एसयूवी मिलने और हिरन हत्याकांड, दोनों मामलों की जांच अब एनआईए कर रही है।
पुलिस के एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि आज शाम सात-आठ अधिकारी वाजे को उस जगह लेकर पहुंचे जहां हिरन का शव मिला था।


Download Android App
Download iOS App



