मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे है। इसी को लेकर दोनों प्रमुख शहरों में बुधवार की रात से नाईट कर्फ्यू लगाया जा रहा है। वहीं आठ और भी ऐसे जिले है जहां कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, जहां खास एहतियात बरती जाएगी।
राज्य में एक दिन में कोविड मरीजों की संख्या आठ सौ को पार कर गई है। इंदौर में 264 और भोपाल में 199 मरीज सामने आए हैं। स्थिति तेजी से बदल रही है। इसी के मद्देनजर सरकार ने तय किया है कि इंदौर व भोपाल में बुधवार रात से नाईट कर्फ्यू लगाया जाए। वहीं जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल और खरगोन में बाजार रात 10 बजे बंद किए जाएं। सरकार ने तय किया गया कि महाराष्ट्र से आने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य जारी रहेगा। ऐसे यात्रियों को एक सप्ताह तक होम आयसोलेशन में भी रहना होगा।


Download Android App
Download iOS App



