आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर लगातार तेज है। इस महामारी का संक्रमण राज्य के सचिवालय तक पहुंच गया है और सोमवार को दो सरकारी कर्मचारियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वहीं कोविड-19 के 105 नए मरीज आने से प्रदेश में संक्रमित मामलों की तादाद 3,674 पहुंच गई है।
सरकारी बुलेटिन के मुताबिक, कुरनूल जिले में दो मरीजों के दम तोड़ने के बाद कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा 64 पहुंच गया है। उसमें बताया गया है कि सोमवार सुबह नौ बजे खत्म हुए पिछले 24 घंटों में 105 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं जिनमें से एसपीएस नेल्लोर जिले के आठ समेत प्रदेश के 76 निवासियों को चेन्नई के कोयम्बेडू बाजार से संक्रमण लगा है।
UP में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर प्रियंका का वार- जमीनी सच्चाई CM के प्रचार से अलग
विदेश से लौटा एक और शख्स सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है जबकि अन्य प्रदेशों से लौटे 28 लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। आंध्र प्रदेश के 3,118 मामले हैं, विदेश से लौटे 112 और अन्य प्रदेशों से आए 446 मामले हैं। इनमें से 2,169 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 34 मरीजों को पिछले 24 घंटे में छुट्टी दी गई है। वहीं अन्य राज्यों के 197 मरीज भी ठीक हुए हैं।
इस बीच, यहां राज्य सचिवालय के ब्लॉक तीन और चार को सोमवार को पूरी तरह से बंद कर दिया गया, क्योंकि अलग-अलग विभागों में काम करने वाले दो कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। वे हैदराबाद से लौटे हैं।


Download Android App
Download iOS App



