वाज‍िद खान अस्‍पताल में आख‍िरी पलों में भी गुनगुना रहे थे ‘हुड़ हुड़ दबंग’ गाना, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

कुछ भी हो लेकिन साल 2020 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए कई मायनों में बेहद बुरा साबित होता हुआ दिख रहा है।

कुछ भी हो लेकिन साल 2020 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए कई मायनों में बेहद बुरा साबित होता हुआ दिख रहा है। एक तरफ जहां कोरोना महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है जिस वजह से इंडस्ट्री पूरी तरह ठप्प पड़ी हुई है तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड में पिछले महीने से ही शौक कि लहर छाई हुई है। जी हां बॉलीवुड जगत से एक ओर दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का कोरोना वायरस की चपेट में आने से मौत हो गयी है।
बता दें कि साजिद बहुत खुशमिजाज स्वभाव के थे और सभी के साथ उनके काफी अच्छे रिश्ते थे इस वजह से ही उनके दुनिया को अलविदा कहने के बावजूद किसी को इस बात पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल सा हो रहा है। अब इसी बीच वाजिद का एक वीडियो सामने आया है।
वीडियो में वाजिद हॉस्पिटल में नजर आ रहे हैं। अपने बेड पर लेटे हुए वाजिद भाई साजिद के लिए गाना डेडिकेट करते हैं। वह बीते कई दिनों से किडनी से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे और हॉस्पिटल में ऐडमिट थे। ऐसे में उनका हॉस्पिटल से एक वीडियो सामने आया है जिसमें वाजिद बिल्‍कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं।
44 सेकंड के इस वीडियो में वाजिद ‘हुड़ हुड़ दबंग’ गाना गा रहे हैं। इतना ही नहीं वो यह गाना गाते हुए बहुत लड़खड़ा भी रहे हैं, लेकिन फिर भी चेहरे से मुस्कराहट कम नहीं हो रही है। वह आखिर में कहते हैं- लव यू ब्रदर।

बता दें कि साजिद-वाजिद की जोड़ी मशहूर म्यूजिक कंपोजर की जोड़ी थी। इन दोनों ने साल 1998 में सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से बॉलीवुड में एंट्री मारी। इसके बाद वाजिद खान ने फिल्म दबंग, वॉन्‍टेड, वीर, नो प्रॉब्लम, गॉड तुसी ग्रेट हो, पार्टनर सहित कई और फिल्मों में गाना भी गाया है। वहीं साजिद-वाजिद की जोड़ी ने एक साथ फिल्म एक था टाइगर, दबंग, दबंग 2, दबंग 3,सन ऑफ सरदार, राउड़ी राठौर, हाउसफुल 2 जैसी तमाम बेहतरीन फिल्मों को संगीत देकर धमाल मचाया।
इन बॉलीवुड स्टार्स ने किया दुख जाहिर 
वाजिद खान के निधन की खबर सुन बॉलीवुड की तमाम हस्तियों जैसे सलीम मर्चेंट, प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा, अदनान सामी, मीका सिंह, सोनू निगम, परिणीति चोपड़ा, वरुण धवन आदि ने वाजिद की इस तरह अचानक मौत की खबर सुन दुख जताया साथ ही परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर कीं।

Desk Team