केरल नन रेप केस में एक कोर्ट ने जालंधर डायोसिज के बिशप फ्रैंको मुलक्कल के विरुद्ध आरोप तय किए। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने कोर्ट में मौजूद फ्रैंको मुलक्कल के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के तहत तय किए गए आरोपों को पढ़ कर सुनाया। इस दौरान आरोपी ने अपने विरुद्ध आरोपों से इनकार किया।
मामले में पीड़िता से पूछताछ 16 सितंबर को की जाएगी। आरोपी को गत सप्ताह कड़ी शर्तों पर कोर्ट ने जमानत दी थी और मामले की सुनवाई वाली तारीख को उपस्थित रहने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने मुलक्कल की याचिका खारिज करते हुए मुकदमे का सामना करने का निर्देश दिया था।
जालंधर डायोसिज की एक नन ने मुलक्कल पर रेप का मामला दर्ज कराया है। कोट्टायम जिले में पुलिस ने बिशप के विरुद्ध रेप का मामला दर्ज किया था। नन ने जून 2018 में दर्ज कराई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि 2014 से लेकर 2016 तक बिशप ने उसका यौन शोषण किया।


Download Android App
Download iOS App



