बेंगलुरू में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित 66 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद कर्नाटक में वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 13 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरू के इस व्यक्ति की 15 अप्रैल को मौत हो गई। मरीज का विक्टोरिया अस्पताल में इलाज चल रहा था।
उन्होंने कहा कि “संक्रमित व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 10 अप्रैल से विक्टोरिया अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे।”बेलगावी की 80 वर्षीय महिला और चिकबल्लापुर के एक 65 वर्षीय व्यक्ति की भी बुधवार को मौत हो गई थी। कर्नाटक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 279 है।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,380 तक पहुंच गई है वहीं अब तक 414 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 941 और मौत के 37 नए मामले सामने आए हैं।कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार के तरफ से 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन जारी है।


Download Android App
Download iOS App



