उत्तराखंड में नरेन्द्रनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहा एक पेट्रोल टैंकर गुरुवार सुबह सड़क के नीचे खाई में जा गिरा। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब टैंकर चालक को झपकी आ गई और टैंकर खाई में गिर गया।सूचना पर चौकी प्रभारी प्लासडा उप निरीक्षक मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीम को कंट्रोल रूम के माध्यम से घटना से अवगत कराया गया। घटनास्थल पर घायलवस्था में एक व्यक्ति सूरज कुमार मिला।
टैंकर चालक को झपकी आने से हुई दुर्घटना
सूरज के अनुसार अचानक हमारे साथी टैंकर चालक भूपेंद्र शर्मा को झपकी आ गई। इस कारण टैंकर अनियंत्रित हो गया। टैंकर किनारे लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए खाई में गिर गया। सूरज ने बताया कि उससे पहले ही मैं खिड़की खोल कर बाहर कूद गया। घायल सूरज कुमार को तुरंत 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल नरेंद्र नगर भिजवाया गया।
इसके बाद मौके पर उपस्थित एसडीआरएफ टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू कर टैंकर चालक भूपेंद्र शर्मा को खाई से बाहर निकाला गया। भूपेंद्र मृत अवस्था में मिला। उसे भी सरकारी हॉस्पिटल ऋषिकेश देहरादून मोर्चरी 108 एंबुलेंस के माध्यम से भिजवाया गया। मृतक और घायल के परिवारजनों को सूचित कर किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



