केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किसान कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि उन्हें जीवन स्तर सुधारने और आय बढ़ने के कई अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
पीयूष गोयल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हैदराबाद में मछली पालन किसानों के लिए एक ऐप ‘ई -सेंटा’ का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह एक इलेक्ट्रॉनिक बाजार है जिस पर मछली पालन किसानों और खरीदारों जोड़ जा सकेगा।
यह किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त करने में सहायता करेगा और निर्यातकों को सीधे जोड़गा। इस ऐप का निर्माण समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने किया है। पीयूष गोयल ने कहा कि ई-सेंटा आय, जीवन शैली, आत्मनिर्भरता और गुणवत्ता के स्तर, बढ़एगा और किसानों के लिए नए विकल्प प्रदान करेगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ई-सेंटा बिचौलियों को खत्म करके किसानों और खरीदारों के बीच एक वैकल्पिक विपणन उपकरण के रूप में कार्य करेगा। यह किसानों और निर्यातकों के बीच कैशलेस, कॉन्टेक्टलेस और पेपरलेस इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड प्लेटफॉर्म प्रदान करके पारंपरिक एक्वाफर्मिंग में क्रांति लाएगा।


Download Android App
Download iOS App



