अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक नई फोटो शेयर की है, जिसमें वह सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई फोटो में सान्या को एक सिंपल ड्रैस में नजर आ रही हैं। साथ ही फोटो में अभिनेत्री को अपने घुंघराले बालों को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही है।

सान्या ने सूरज इमोजी के साथ अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया। सान्या की नई फिल्म ‘पगलैट’ कुछ समय पहले ही ओटीटी पर रिलीज हुई थी। फिल्म में शादी के कुछ महीनों बाद वह विधवा हो जाती है। जबकि परिवार दुखी होता है, संध्या अपने पति की मौत का शोक नहीं मनाती है।
उमेश बिष्ट द्वारा निर्देशित इस ड्रामा फिल्म में सयानी गुप्ता, श्रुति शर्मा, आशुतोष राणा, रघुबीर यादव, शीबा चड्ढा, मेघना मलिक और राजेश तैलंग भी हैं।


Download Android App
Download iOS App



