तमिलनाडु में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर PM मोदी ने CM पलानीस्वामी से की बातचीत

Summary :

फोन पर हुई इस बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि राज्य में प्रतिदिन 48000 नमूनों की जांच की जा रही हैं।

तमिलनाडु में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से कोविड-19 की रोकथाम के उपायों और उपचार से संबंधित पहलुओं की जानकारी ली। तमिलनाडु में कोरोना के  मामले 1.65 लाख के पार चले गए हैं।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि फोन पर हुई इस बातचीत के दौरान पलानीस्वामी ने मोदी को बताया कि राज्य में प्रतिदिन 48000 नमूनों की जांच की जा रही हैं। प्रधानमंत्री को कोविड-19 की रोकथाम के उपायों तथा संक्रमित पाए गए लोगों के उपचार से संबंधित जानकारियां दी गई।
बयान के अनुसार पलानीस्वामी ने मोदी से कहा कि राज्य सरकार इस वायरस को फैलने से रोकने और सामान्य स्थिति शीघ्र ही बहाल करने के लिए सभी कदम उठा रही है। तमिलनाडु में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और शनिवार को ये 1,65,714 तक पहुंच गये जबकि मृतक संख्या 2,403 हो गई।

Desk Team