प्रज्ञा ठाकुर ने विमान सेवा में कमी की दर्ज कराई शिकायत, क्रू मेंबर पर लगाया बदसलूकी का आरोप

Summary :

प्रज्ञा ने संवाददाताओं से कहा, मैंने विमान में धरना नहीं दिया। मैंने अधिकारियों को बताया कि वास्तव में स्पाइसजेट विमान सेवा का स्टाफ यात्रियों के साथ सही व्यवहार नहीं करता है।

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने दिल्ली से भोपाल आने के दौरान एक विमान सेवा की सेवाओं में कमी और कर्मचारियों के खराब व्यवहार की शिकायत विमानतल पर दर्ज करवाई है। प्रज्ञा ने स्पाइसजेट के विमान से दिल्ली से भोपाल आने के बाद शनिवार शाम को विमानतल निदेशक को अपनी शिकायत दी। 
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट के निदेशक अनिल विक्रम ने बताया, ‘‘मुझे सीट आवंटन को लेकर शिकायत मिली है। हम सोमवार को इस मामले को देखेंगे।’’ सूत्रों ने बताया कि अपनी सीट के आवंटन से नाराज प्रज्ञा भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भी कुछ समय तक विमान में बैठी रहीं। 

CAA का विरोध करने पर मायावती ने की चंद्रशेखर की आलोचना, बोलीं- जबरन दी अपनी गिरफ्तारी

उन्होंने कहा कि हमारे अनुरोध के बाद आखिरकार वह नीचे उतरीं और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। बाद में प्रज्ञा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने विमान में धरना नहीं दिया। मैंने अधिकारियों को बताया कि वास्तव में स्पाइसजेट विमान सेवा का स्टाफ यात्रियों के साथ सही व्यवहार नहीं करता है। 
उन्होंने मेरे साथ पहले भी ठीक से बर्ताव नहीं किया था और आज भी उनका व्यवहार अच्छा नहीं था।’’ प्रज्ञा ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे बुक की गई सीट नहीं दी। मैंने उनसे नियम दिखाने के लिये कहा और नहीं दिखाने पर अंत में मैंने निदेशक को बुलाया और अपनी शिकायत दर्ज कराई।’’ 

Desk Team