उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिला प्रशासन ने कड़ाके की ठंड के मद्देनजर नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल और कॉलेज पांच जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिये हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने रविवार को बताया कि जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी के आदेश पर जिले में कड़ाके की ठंड के कारण सभी विद्यालयों को 23 दिसंबर से पांच जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गये हैं।
परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यपकों को जारी निर्देश में इसका कड़ई से पालन करने के लिए कहा गया है। पर्वतीय अंचलों में दो-तीन दिन पहले बर्फबारी का असर संगम नगरी में साफ दिखलाई पड़ रहा है। बर्फीली हवाओं के कारण दांत किटकिटाने वाली सर्दी से शहर का जन-जीवन पटरी से उतर गया है। शहर में सुबह घना कोहरा छाये रहने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



