कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां गंगा के तट पर मिलेनियम पार्क से ऐतिहासिक हावड़ा पुल पर साउंड एंड लाइट शो का उद्घाटन किया। मिलेनियम पार्क पर ढाई मिनट का यह शो लगाया गया है। यह कोलकाता बंदरगाह न्यास (केओपीटी) की 150 वीं जयंती समारोह की परियोजना का हिस्सा है। यह शो वर्तमान रंगबिरंगी प्रकाश व्यवस्था की जगह लेगा। इसमें संगीत के साथ रंगबिरंगी लाइट का कार्यक्रम होगा।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केंद्रीय नौवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मंडाविया भी इस पार्क में कार्यक्रम में मौजूद थे। इसका आयोजन केओपीटी ने किया। यह पुल से दो किलोमीटर की दूरी पर है। साउंड एंड लाइट शो का उद्घाटन करने के बाद मोदी नदी मार्ग से बेलूर मठ के लिए रवाना हो गये जो रामकृष्ण मठ एवं मिशन का वैश्विक मुख्यालय है।


Download Android App
Download iOS App



