भारतीय जनता पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय की जमानत के मामले में आज शनिवार को भोपाल की विशेष अदालत में सुनवाई होने की संभावना है। आकाश विजयवर्गीय की जमानत याचिका पर विधायकों और सांसदों के प्रकरणों की सुनवाई के लिए अधिसूचित विशेष न्यायालय के न्यायाधीश सुरेश सिंह सुनवाई कर रहे हैं।
कल इस मामले में सुनवाई शुरु होने के बाद न्यायाधीश ने इस मामले की केस डायरी इंदौर से लाए जाने के निर्देश दिए। केस डायरी के आज पेश किए जाने के बाद मामले की सुनवाई शुरु होने की संभावना है। दो दिन पहले इंदौर जिले के विशेष न्यायाधीश बी, के द्विवेदी ने इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट के प्रकरण में विधायक आकाश विजयवर्गीय की जमानत याचिका को निरस्त कर दिया था।
उन्होंने विधायक को निर्देशित किया कि वे इस प्रकरण में मध्यप्रदेश उच्च न्यायलय जबलपुर द्वारा राज्य के विधायकों और सांसदों के प्रकरणों की सुनवाई के लिए अधिसूचित विशेष न्यायालय (इक्कीसवें अपर सत्र न्यायाधीश भोपाल) के समक्ष आवश्यतानुसार याचना कर सकते हैं। इसके बाद विधायक आकाश के वकीलों ने जमानत का आवेदन भोपाल की विशेष अदालत में प्रस्तुत किया।


Download Android App
Download iOS App



