छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने भाषणों के दौरान असत्य बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जनता ही उन्हें सच्चाई से अवगत कराएगी। बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मोदी के नाम पर चुनाव लड़ रही है और मोदी सेना के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि सेना के अधिकारी उनसे सेना के नाम का उपयोग नहीं करने की बात करते हैं। अब चुनाव में जनता ही उन्हें सच्चाई से अवगत कराएगी।
नक्सली प्रभावित छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के नक्सलियों से संबंध हैं। उनके नेता नक्सलियों को पैसा भी मुहैया कराते हैं। बघेल ने भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में किस व्यक्ति पर और कैसे हमला किया था, ये सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति भगवा धारण कर ले, तो वह साधु संत नहीं बन जाता है।


Download Android App
Download iOS App




