कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान के हालात के बारे में जानने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड के नेताओं नेताओं के साथ बातचीत की। मंगलवार शाम को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान स्थानीय नेताओं ने किडनी और लीवर जैसी बीमारियों से पीड़ित रोगियों की स्थिति का मुद्दा उठाया।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी ने इन मरीजों के लिए अपनी ओर से मदद का आश्वासन दिया और कहा कि वह इनके इलाज का ध्यान रखेंगे। सूत्रों ने यह भी कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने उपचार में 1,000 लोगों की मदद करने का भरेसा दिया है।
कांग्रेस पर वित्त मंत्री का पलटवार कहा-UPA सरकार की फोन बैंकिंग का बैंक डिफॉलटेरस को मिला लाभ
इससे पहले, राहुल गांधी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में थर्मल स्कैनर और पीपीई किट भेजे थे और कलेक्टर अदीला अब्दुल्ला और जाफर मलिक से बात की थी। कांग्रेस सांसद ने अपने ‘संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना’ फंड से पैसा भी आवंटित किया है।


Download Android App
Download iOS App



