कर्नाटक में जिस जगह पर राहुल गांधी ने विवादास्पद भाषण दिया गया था और जिसके लिए उन्हें लोकसभा से अयोग्य ठहराया गया, कांग्रेस पार्टी उसी जगह पर एक मेगा रैली की योजना बना रही है। ये रैली 5 अप्रैल को हो सकती है। सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के भाषण की योजना बना रही है।
केएच मुनियप्पा के लिए वोट मांगते हुए भाषण दिया था
राहुल गांधी को कर्नाटक के कोलार शहर में अपने भाषण के लिए अयोग्यता का सामना करना पड़ा है। इसलिए, कांग्रेस उसी स्थान पर जवाबी कार्रवाई में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है और इसका उपयोग अपने लाभ के लिए करना चाहती है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों के तैयारी के दौरान राहुल गांधी ने अपने कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री केएच मुनियप्पा के लिए वोट मांगते हुए भाषण दिया था।
मैदान में एक सार्वजनिक रैली में दोहराया
अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा था, नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेंद्र मोदी, सभी का एक ही उपनाम है और सभी चोर हैं। इन सभी चोरों ने देश को लूटा है। उन्होंने कोलार के सर एम विश्वेश्वरैया स्टेडियम में मुलाबगल के रोड शो के दौरान और केजीएफ में निगम मैदान में एक सार्वजनिक रैली में इसे दोहराया था।


Download Android App
Download iOS App



