महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना की जीत के बाद गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जिसके बाद शिवसेना के निर्वाचित विधायकों द्वारा मांग उठाई गयी कि आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाया जाए। लेकिन इसी बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने भाजपा पर राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए हो रही रार को लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उपमुख्यमंत्री का पद शिवसेना को पांच साल के लिए दिया जा सकता है।
आठवले ने कहा कि, मुझे लगता है कि शिवसेना के आदित्य ठाकरे को उपमुख्यमंत्री का पद दिया जाए और देवेंद्र फड़णवीस मुख्यमंत्री का पद संभालें। साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना साथ आएं, क्योंकि जनता का जनादेश उनके साथ है। हालांकि एनडीए को इस चुनाव में ज्यादा सीट नहीं मिल पाई।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भाजपा और शिवेसना के गठबंधन के बाद से राज्य में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री बनाने को लेकर बहस छिड़ी हुई है। शिवेसना ने अपने बयान में कहा था कि ढाई साल तक शिवेसना की तरफ से राज्य में मुख्यमंत्री रहे वहीं अगले ढाई साल तक भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद का दावेदार होगा। इसके बाद से ये बहस काफी गर्म हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



