ब्यूनस आयर्स : दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक लियोनेल मेसी ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वह फिलहाल एफसी बार्सिलोना छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। मेसी ने कहा कि बार्सिलोना ने उन्हें सबकुछ दिया है।
इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि स्पेन में अपने करियर के श्रेष्ठ 15 साल बिताने के बाद मेसी शायद अपने करियर का समापन अर्जेंटीना के किसी क्लब के लिए खेलते हुए करें लेकिन मेसी ने इन तमाम अटकलों को विराम लगा दिया है। हालांकि, मेसी ने काफी पहले कहा था कि वह अपने बचपन के क्लब रोजारियो के न्यूवेल्स ओल्ड ब्वाएज के लिए खेलना चाहते हैं।
इसी क्लब के लिए खेलते हुए मेसी ने 13 साल की उमर में स्पेन का रुख किया था। मेसी ने अर्जेंटीना के टाइस स्पोटर्स को दिए इंटरव्यू में कहा-मैंने हमेशा कहा है कि मैं यहां नहीं रहना चाहता। मेरे मन में फिलहाल स्पेन छोड़ने का कोई ख्याल नहीं है।
मैं न्यूवेल्स के लिए खेलने की इच्छा रखता हूं लेकिन मैं नहीं जानता कि यह सपना सच होगा या नहीं क्योंकि मेरे लिए अभी मेरा परिवार और मेरा क्लब अहम है। बार्सिलोना ने मुझे सबकुछ दिया है और आज मैं जो कुछ भी हूं, उसी की बदौलत हूं।


Download Android App
Download iOS App



