आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मंगलवार को मुलाकात की और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के लंबित प्रावधानों को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री ने शाह से अधिनियम की अनुसूची नौ और दस के तहत सूचीबद्ध करोड़ों रुपये की संपत्ति के विभाजन में तेजी लाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने शाह के साथ अपनी बैठक में राज्य की मांगों को दोहराया
मुख्यमंत्री ने शाह के साथ अपनी बैठक में राज्य की मांगों को दोहराया और अधिनियम के शेष प्रावधानों को पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया।
रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
आधिकारिक बयान के अनुसार, इससे पहले दिन में रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और इस मुद्दे समेत अपने राज्य से संबंधित अन्य प्रमुख मामलों को लेकर उनके साथ चर्चा की।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने पोलावरम सिंचाई परियोजना के 55,000 करोड़ रुपये के संशोधित लागत अनुमान को मंजूरी देने का अनुरोध किया।


Download Android App
Download iOS App



