Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Uttarkashi में सुरंग से मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, Walkie-Talkie से हुई बात

Summary :

उत्तरकाशी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिवाली के दिन रविवार को निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन के चलते सुरंग का एक हिस्सा धंस गया, जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई।इसमें 40-45 लोगों के फंसे होने की जानकारी है। फिलहाल उत्तरकाशी-यमनोत्री मार्ग पर स्थित सिल्क्यारा टनल में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। आपको बता दें वॉकी-टॉकी के जरिये वहां फंसे लोगों से संपर्क किया जा रहा है। लोगों की ओर से खाने की मांग की गई, जिन्हे पाइप के थ्रू खाना भिजवाया जा रहा है। फंसे मजदूरों को निकालने के लिए मलवा हटाने का कार्य निरंतर…

उत्तरकाशी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिवाली के दिन रविवार को निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन के चलते सुरंग का एक हिस्सा धंस गया, जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई।इसमें 40-45 लोगों के फंसे होने की जानकारी है। फिलहाल उत्तरकाशी-यमनोत्री मार्ग पर स्थित सिल्क्यारा टनल में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

आपको बता दें वॉकी-टॉकी के जरिये वहां फंसे लोगों से संपर्क किया जा रहा है। लोगों की ओर से खाने की मांग की गई, जिन्हे पाइप के थ्रू खाना भिजवाया जा रहा है। फंसे मजदूरों को निकालने के लिए मलवा हटाने का कार्य निरंतर जारी है।मलवा हटाने के लिए हैवी एक्सकैवेटर मशीनों को जुटाया गया है। टनल में फंसे मजदूरों से संपर्क होने की सूचना है। फिलहाल सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं. टनल में पानी की आपूर्ति के लिए बिछी पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।
राहत और बचाव अभियान तेजी से जारी
तो वहीं, रविवार रात के शिफ्ट में इस काम का समन्वय देख रहे जल संस्थान के प्रभारी अधिशासी अभियंता दिवाकर डंगवाल ने तड़के टनल से बाहर आने पर बताया की मलवा हटाने का कार्य तेजी से जारी है। रात में फंसे मजदूरों तक संपर्क स्थापित करने और उन तक भोजन और ऑक्सीजन की आपूर्ति करने की कवायद अनेक बार की गई है।बता दें सिल्कियारा में निर्माणाधीन टनल के अंदर फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान तेजी से जारी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team

google-partner