सज्जन सिंह ने किया विजयवर्गीय पर तीखा हमला, दशहरा पास आते-आते इनका चेहरा रावण जैसा दिखने लगा

Summary :

कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक सभा के दौरान भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय पर तीखा हमला।

मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनावों ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। एमपी में सभी पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। ऐसी बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक सभा के दौरान भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जैसे-जैसे दशहरा नजदीक आता जा रहा है, विजयवर्गीय का चेहरा रावण जैसा होने लगा है।
दरअसल, सांवेर में हुई सभा के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को चुन्नू-मुन्नू कहा था। सज्जन ने इसी बयान पर प्रतिक्रिया कांग्रेस की सभा में दी है। इसके साथ ही सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि विजवयर्गीय ने सांवेर में ही कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को चुन्नू-मुन्नू कहा है। 
जवाब तो देना ही पड़ेगा। वो कभी-कभी राहुल गांधी को पप्पू बोलते हैं। कैलाश भूल गए कि जब वह साड़ी पहनकर, बाल बड़े-बड़े करके, नाक में नथुनी पहनकर, हाथ में चूड़ी पहनकर तंत्र-मंत्र करते थे। वह मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे थे। अब भाजपा ने उठाकर कहां फेंक दिया। वहां जाकर जादू करो। दशहरा जैसे-जैसे पास आता है इनका चेहरा रावण जैसा दिखने लगता है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय कपूर ने कहा भाजपा में रावण की तरह अहंकार है, इसका अंत उपचुनाव में जनता करेगी।

Desk Team